फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए निःशुल्क आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 31 जुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय फर्रुखनगर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय के प्राचार्य आर के पवार ने बताया कि यह आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और स्वयं या विद्यालय की सहायता से निशुल्क आवेदन करें। अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। अभ्यर्थी वर्तमान में कक्षा-5 में अध्ययनरत होना चाहिए। परीक्षा 28 नवंबर को होगी। प्राचार्य आर के पवार ने बताया कि नवोदय विद्यालय में शिक्षा के साथ आवास, भोजन, पुस्तकें, वर्दी सहित सभी सुविधाएं निःशुल्क दी जाती हैं। आवेदन के लिए लिंक https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए https://navodaya.gov.in साइट पर जाकर चेक किया जा सकता है। सहायता के लिए अभिभावक विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें