फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दोस्त की मां के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले तीन लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक की विभागीय जांच में हुआ खुलासा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
विज्ञापन


तीन साल पहले हुई ठगी की घटना में जांच रिपोर्ट के बाद अब दर्ज हुआ मामला

अमर उजाला ब्यूरो





गुरुग्राम। बेटे के दोस्त ने ही सेक्टर-56 निवासी एक महिला के एसबीआई के खाते से फर्जी चेक लगाकर तीन लाख रुपये निकाल लिए। महिला की शिकायत पर एसबीआई प्रबंधन ने जांच के बाद एक आरोपी के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार सेक्टर- 56 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के प्रबंधक ने शिकायत में कहा कि करीब तीन साल पहले एक महिला ने बैंक प्रबंधन से उसके खाते से तीन लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत की। यह पैसा उसके नाम से जारी चेक से निकला गया था। महिला का कहना था कि उसने किसी भी चेक पर इस तरह का हस्ताक्षर नहीं किया है।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधन की ओर से आंतरिक जांच कराई गई। इसमें पता चला कि मनोज कुमार नाम के एक व्यक्ति ने इस ठगी को अंजाम दिया है। मनोज कुमार महिला के बेटे का दोस्त है और मूल रूप से हिमाचल का रहने वाला है। महिला भी हिमाचल से संबंध रखती है। आरोपी ने यह ठगी करने के लिए केवाईसी अपडेट कराया। जिसमें उसने अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही महिला के पुराने पते पर नई चेक बुक भी मंगाई गई। जिसे डाकिए से मिल कर रास्ते में ही ले लिया। इसके बाद महिला के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उसने खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बैंक प्रबंधन से मिली शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है। उसे पीड़िता के बयान का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें