फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जालसाजों ने युवक के खाते से निकाले 1.77 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
- व्हाट्सएप पर आए लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हुआ हैक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर एक युवक के बैंक खाते से 1,77,900 रुपये निकाल लिए। लिंक पर क्लिक करते ही युवक का मोबाइल हैक हो गया। साइबर अपराध थाना मानेसर में मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिधरावली गांव निवासी संदीप ने शिकायत में बताया कि 17 दिसंबर को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से लिंक आया था। उसने गलती से लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया और किसी ने 4900 रुपये निकाले। वहीं, 21 दिसंबर को दो बार में एक लाख रुपये व 73 हजार रुपये निकाले। इसके बाद जालसाजों ने संदीप के व्हाट्सएप पर भेजे लिंक व मैसेज को डिलीट कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें