फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबिंब एप की मदद से दबोचा, अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर थाना ईस्ट पुलिस की पुलिस टीम ने पुलिस अधिकारी बन कर साइबर ठगी करने वाले आरोपी को ओम नगर की एक परचून की दुकान से दबोचा है। साइबर थाना पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।
साइबर ईस्ट थाना पुलिस को पुलिस अधिकारी बन कर ठगी करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम को उस नंबर की लोकेशन ओमनगर कालोनी की मिली। एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान के निर्देश पर पुलिस टीम ने प्रतिबिंब एप की मॉनिटरिंग व पुलिस तकनीकी की सहायता से शनिवार को ओम नगर से पुलिस अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाले ठग को दबोचा लिया। आरोपी की पहचान रोहित शुक्ला निवासी गांव देवगलपुर जिला प्रतापगढ़ (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी ओम नगर, गुरुग्राम के रूप में हुई। पुलिस टीम आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इसने (आरोपी) साइबर पुलिस टीम का अधिकारी बनकर एक लड़की को डरा धमकाकर तथा उस पर दबाव बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने इसके कब्जे से एक मोबाइल , एक हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर-क्राइम-कोऑर्डिनेशन-सेंटर (I4C) द्वारा प्रतिबिंब पोर्टल तैयार किया गया है। इसकी मदद से किसी इलाके में सक्रिय साइबर अपराधियों की रियल टाइम जानकारी उस क्षेत्र की पुलिस को मिल जाती है। जिससे त्वरित कार्रवाई करने का मौका स्थानीय पुलिस के पास उपलब्ध रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें