फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: देशभर में 64.85 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए 26 आरोपियों पर दर्ज हैं 18,163 शिकायतें और 865 अभियोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर ठगी के विभिन्न मामलों में गिरफ्तार हुए 26 आरोपियों से 64.85 करोड़ रुपये की ठगी की जानकारी मिली है। आरोपियों ने देशभर में ठगी की वारदात को अंजाम दिया हुआ है। जांच में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ 18,163 शिकायतें और 865 अभियोग भी दर्ज हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी के 1.23 लाख रुपये, तीन लैपटॉप, 41 मोबाइल व आठ सिमकार्ड बरामद किए हैं।
एसीपी साइबर अपराध प्रियांशु दीवान ने बताया कि बीती एक मार्च को पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में आरोपी दयाराम, योगेश व विकास मीना को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 22, 23 व 28 मार्च को आरोपी रोहित वर्मा, रंजीत और रंजीत कुमार को पकड़ा गया। इसके बाद आरोपी अक्षय तिवारी, धीरज कुमार व विष्णु को गिरफ्तार किया था। वहीं, दो अप्रैल को तरुण कुमार, दीपक, हिमांशु, पारसदीप, अर्शदीप, राजेंद्र, सुनील, पवन व सुशील, 3 अप्रैल को अजय पासवान, आकाश, अमरदीप व हर्षित हंडूजा और छह अप्रैल को सुभाष, जगमोहन, रामभरोसे व विवेक सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद किए तीन लैपटॉप, 41 मोबाइल व आठ सिमकार्ड के डाटा की जांच इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर से कराई। जांच में पता चला कि देशभर में आरोपियों के खिलाफ करीब 64 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी करने के संबंध में कुल 18,163 शिकायतें और 865 अभियोग दर्ज हैं। इन अभियोगों में 39 हरियाणा में अंकित हैं। इनमें आठ अभियोग गुरुग्राम के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को फोन कॉल करके झांसा देकर शेयर मार्केट में निवेश, ऑनलाइन लोन आदि के नाम पर रुपये धोखाधड़ी करके ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें