फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जमीन दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ पहले से चंडीगढ़ में दर्ज है मामला
विज्ञापन








अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। जमीन में निवेश कराने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने बहन की ओर से खरीदी जा रही जमीन में 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी का झांसा था। आर्थिक अपराध शाखा दो की टीम ने जांच के बाद एग्रीमेंट के उल्लंघन के आधार पर सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जिस आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उसके खिलाफ चंडीगढ़ में पहले से ही ठगी का मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार भिवानी के रहने वाले ओमपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि अमित निवासी गांव रणकोली, थाना बोड़ा कलां जिला दादरी ने उसे करीब एक साल पहले नीतू शर्मा मकान नं. 392, पी, सेक्टर-38 गुरुग्राम हरियाणा से मिलवाया था। उसने कहा था कि उसकी बहन नीतू रेवाड़ी में जमीन खरीद रही है। मैं आपको जमीन दिखा देता हूं बाकी बात आप बहन से कर लेना कि वो आपका कितना हिस्सा डालेंगे। जमीन पर कोई भी विवाद नहीं है । इस प्रकार अमित ने मुझे विश्वास में लेकर जमीन दिखाने बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह अपने दोस्त रमेश और जगजीत के साथ जमीन देखने रेवाड़ी चले गये। अमित में जमीन दिखाकर कहा कि नीतू से उसके घर 392 वी सेक्टर-38 गुरुग्राम में मिलवा दिया। नीतू शर्मा ने भी उसे 20 फीसदी का हिस्सेदार बनाने की बात करते हुए 25 लाख रुपये की मांग की। उसने दो-तीन बार में उसने नीतू शर्मा को उसके घर पर ही 25 लाख रुपये नकद दे दिए। इसकी एवज में नीतू ने उसे एक शपथ पत्र दिया। बाद में पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है।पीड़ित ने बताया कि छानबीन के दौरान उसे चला कि जिन आरोपियों ने एग्रीमेंट करके दे रखा था। उनके खिलाफ पहले से ही चंडीगढ़ में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें