फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के खाते से निकाले 17.60 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर थाना पुलिस ने कंपनी निदेशक की शिकायत पर 17.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-14 निवासी मिहिर पटेल ने शिकायत में कहा कि उनका पटेल कार के नाम से आईडीसी सेक्टर-14 में व्यवसाय हैं। वह तथा उनके पिता इस कंपनी में निदेशक हैं। उनका बैंक खाता एचडीएफसी बैंक में है। कंपनी में होने वाली सभी ट्रांजेक्शन इसी बैंक खाते से ऑनलाइन होते हैं। इस खाते में ट्रांजेक्शन करन के लिए वह तथा उनके पिता ही अधिकृत हैं। 4 सितंबर को उन्होंने बैंक स्टेटमेंट में पाया कि 3 सितंबर को 17.60 लाख रुपये किसी अंकुर साहू नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं, जिसके बारे में उन्हे कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें