फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले धरे
विज्ञापन

गुरुग्राम। नामी कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस फर्जीवाड़े का पता उस वक्त लगा जब एक व्यक्ति 1.50 लाख रुपये में नियुक्ति पत्र लेकर नौकरी ज्वाइन करने पहुंचा। इस पर कंपनी प्रबंधन ने ईमेल के जरिए 16 अगस्त को पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, प्रिंस वाटर हाउस कूपर्स कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी शिवेंदु दीक्षित ने शिकायत में कहा कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से संपर्क किया। इस दौरान पता लगा कि उनकी कंपनी की ईमेल आईडी से कंपनी का लोगो प्रयोग करते हुए नौकरी के लिए ऑफर लेटर भेजकर अभ्यर्थियों को बुलवाया गया है। इतना ही नहीं उनके कई राउंड इंटरव्यू भी हुए हैं। इसी दौरान उन्हें एक अभ्यर्थी अरुणावा नंदी भी मिला, जिसे कुछ लोगों ने झांसे में लेकर 1.50 लाख रुपये ले लिए और उनकी कंपनी का फर्जी नियुक्तिपत्र जारी कर दिया। उन्होंने 16 अगस्त को ईमेल के जरिए पुलिस आयुक्त गुरुग्राम को शिकायत भेजी। पुलिस आयुक्त ने आगे की कार्रवाई के लिए शिकायत को साइबर थाना पुलिस को भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें