फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्लीनिक के संचालक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग को मिली अनियमितता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी के बाद सकूनत क्लीनिक पर पुन्हाना पुलिस ने मेडिकल ऑफिसर कल्पना यादव की शिकायत पर संचालक शकील पुत्र उमर मोहम्मद निवासी नांगल शाहपुर फिरोजपुर झिरका के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीएम विंडो की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुन्हाना के दशहरा ग्राउंड के पास सकूनत क्लीनिक पर छापेमारी की। शुक्रवार को टीम द्वारा छापेमारी के बाद अस्पताल से डिलीवरी में प्रयोग होने वाले जंग लगे औजार बरामद किए और साथ ही क्लीनिक से मरीजों के एडमिट रजिस्टर कब्जे में लिए। जांच के दौरान पता चला कि क्लीनिक में किसी भी बच्चे का टीकाकरण नहीं किया गया। डॉक्टरों की डिग्री दिखाने के लिए कहा तो एमबीबीएस डॉक्टर विश्वमोहन बीएएमएस डाक्टर सुरेन्द्र व एसएन सकूनत बानो के डॉक्यूमेंट दिखाए गए, जिनकी जांच की जा रही है। क्लीनिक में बायोमेडिकल वेस्ट के लिए कोई इंतजाम नहीं मिला। मेडिकल ऑफिसर कल्पना यादव की शिकायत पर पुन्हाना पुलिस ने अस्पताल संचालक शकील पर आईपीसी की धारा 269,336,420 व मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें