फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में ग्रेप का चौथा चरण लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
घातक वायु प्रदूषण को देखते हुए लिया गया निर्णय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली एनसीआर में लगातार जानलेवा होती हवा के प्रभाव को कम करने के लिए रविवार शाम से जिले में ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान का चौथा चरण लागू कर दिया गया है। जिला उपायुक्त निशांत यादव ने यह निर्देश लागू किए। दरअसल, दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने रविवार को दिल्ली सहित एनसीआर में यह आदेश लागू किए। इसके बाद जिला उपायुक्त ने आदेशों की पालना करते हुए यह निर्णय लिया। हालांकि आयोग ने स्कूल कॉलेज बंद करने का निर्णय प्रशासन और सरकार के विवेक पर छोड़ा है। अब सोमवार को जिला प्रशासन स्थिति का जायजा लेने के बाद स्कूल कॉलेज बंद करने के बारे में विचार करेगा। हालांकि ग्रेप-4 लागू होते ही हाईवे-सड़क, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज का निर्माण रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें