गुरुग्राम। जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को एसडीएम हितेंद्र कुमार ने आमजन की 14 शिकायतों की सुनवाई और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनमें राजस्व, नगर निकाय, बिजली, जल निकासी एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं। एसडीएम हितेंद्र कुमार ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। ब्यूरो