बादशाहपुर। वार्ड नंबर-18 के निवासियों के लिए आधार कार्ड संबंधी समस्याओं का समाधान अब उनके घर के पास ही सुलभ हो गया है। पार्षद कार्यालय में रोजाना 70-80 आधार अपडेट किए जा रहे हैं। इसमें मोबाइल नंबर अपडेट करना, पुरानी फोटो को बदलना, बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) अपडेट, जन्म तिथि में सुधार, नाम और पते की गलतियों को ठीक करना शामिल है। वार्ड की पार्षद ज्योति यादव सुमित जैलदार ने बताया कि यह शिविर वार्ड-18 के निवासियों की सुविधा के लिए शुरू किए गए हैं। संवाद