फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रेस्ट हाउस परिसर में बनेंगे चार रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस परिसर सिविल लाइंस में चार रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करेगा। इस पर करीब 13.15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य भूजल स्तर सुधारने और वर्षा जल का संरक्षण करना है। रेस्ट हाउस परिसर में बारिश का पानी बड़ी मात्रा में एकत्र होता है। इन सिस्टमों से बारिश का पानी फिल्टर कर जमीन में पहुंचाया जाएगा। इससे भूजल रिचार्ज होगा और पानी व्यर्थ नहीं बहेगा। विभाग ने निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी है और टेंडर भी जारी कर दिया गया है। कार्य अलॉट होने पर ठेकेदार को दो माह में काम पूरा करना होगा। कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने बताया कि यह सिस्टम कैंपस के पानी को बचाने के लिए है। शहर में जलभराव की गंभीर समस्या को देखते हुए ऐसे सिस्टम विकसित किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें