फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चार नए बिजली घरों से सुदृढ़ होगी बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बिजली निगम नेशनल हाईवे के दूसरी ओर के इलाकों सर्किल टू में आने वाले हिस्से में 33 केवी के चार नए सबस्टेशन बनाने जा रहा है। इससे ओवरलोडेड इंफ्रास्ट्रक्चर से जूझ रहे इलाके को इसका लाभ मिलेगा। इन चारों सबस्टेशन का निर्माण अगले साल पूरा होगा। बादशाहपुर में बेस्टेक के पीछे, सेक्टर-67 में अंसल एशेंसिया सोसाइटी, सेक्टर-52 स्थित आरडी सिटी, और सदर्न पेरिफेरल रोड की ओर सकतपुर गांव में 33 केवी सबस्टेशन की मंजूरी बिजली निगम ने दी है। इनमें से अंसल एसेंशिया के सबस्टेशन पर काम शुरू हो गया है। बाकी जगहों पर आने वाले दिनों में काम शुरू होगा। बिजली निगम इस कार्य में करीब 50 करोड़ रुपये खर्च करेगा। सर्किल टू के एसई मनोज यादव ने बताया कि ये चार सबस्टेशन अगले साल तक तैयार हो जाएंगे। इससे एक बड़ी आबादी को आसानी हो जाएगी। बादशाहपुर इलाके के गांवों और सोसाइटियों, सकतपुर के पास के गांव और एसपीआर की सोसाइटियों का बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर इससे मजबूत होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें