फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन की चार दिन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा सत्र 2026-27 के लिए राज्य की सरकारी एवं निजी आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। राजकीय आईटीआई गुरुग्राम के प्राचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि जिले की चार सरकारी और चार निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों के लिए कुल 1784 सीटें उपलब्ध हैं। संस्थान में एक वर्षीय और दो वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर युवा तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आईटीआई में प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है, जबकि सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें