13 जुलाई को अपरेंटिस व प्लेसमेंट मेले का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 13 जुलाई को अपरेंटिस व रोजगार मेले का आयोजन होगा। इस बार चार कंपनी छात्रों को रोजगार का मौका देगी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम के प्राचार्य जयदीप सिंह कादियान ने बताया कि राज्य का मूल निवासी आईटीआई पास छात्र इस मेले में भाग ले सकेगा। इस बार कंपनी 94 विद्यार्थियों का चयन करने के लिए मेले में आएंगी। मेले में शामिल होने के लिए छात्र सीधे आईटीआई में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही छात्र किसी भी कार्यदिवस पर अपने एनएसी व पीएनएसी प्रमाण पत्र हासिल कर सकते हैं। जयदीप सिंह ने बताया कि छात्रों को मौके पर ही मौखिक साक्षात्कार देना होगा। मौके पर चयनित छात्रों को कंपनी ऑफर लेटर के साथ अप्रेंटिसशिप यानी प्रशिक्षण या नौकरी के लिए रखेगी।