फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चार गोवंश मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। अपराध अनुसंधान शाखा तावडू और थाना सदर तावडू पुलिस ने गो तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चार गोवंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वाहन भी बरामद किया है। उसकी पहचान चंद्रभान निवासी आजमगढ़ यूपी के रूप में हुई है। शुक्रवार को सूचना मिली कि चन्द्रभान नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ गोकशी का काम करता है और वह केम्प्टी टोल प्लाजा के रास्ते से हरियाणा से राजस्थान की ओर एक वाहन में गोवंश लेकर जाएगा। पुलिस ने टोल टैक्स के आगे नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन उसे वाहन सहित चालक को काबू कर लिया। वाहन की तलाशी के दौरान चार गोवंश बरामद किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें