गुरुग्राम। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से जिला कारागार भोंडसी में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव राकेश कादियान के मार्गदर्शन में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विचाराधीन बंदियों से संबंधित कुल चार मामलों को सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया गया, जिनमें से एक मामले का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। इस अवसर पर बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता सेवाओं, पैनल अधिवक्ताओं की उपलब्धता और लोक अदालत के लाभों की जानकारी दी गई। संवाद