फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीएनजी पंप कर्मियों से लूटपाट करने के चार आरोपी गिरफ्तार, 9 लाख से अधिक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात में सीएनजी पंप पर काम करने वाला एक युवक भी शामिल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आठ दिन पहले सीएनजी पंप कर्मियों से साढ़े नौ लाख रुपये की लूट में मामले में सीआईए 17 की पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में सीएनजी पंप पर काम करने वाला एक युवक भी शामिल है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई बाइक, 1 कट्टा, 2 कारतूस व लूटे गए 9,05,670 रुपये बरामद किए हैं।

एसीपी अपराध वरूण दहिया ने बताया कि सेक्टर-31 स्थित सीएनजी पंप का कर्मचारी स्कूटी से पंप प्रबंधक लेकर कंपनी कार्यालय सुशांत लोक में जमा कराने जा रहे थे। उनके साथ काम करने वाला साहिल पटेल उर्फ जनार्दन भी था। जब वह सेक्टर 18 थाना क्षेत्र में पहुंचे तो एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और उनसे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इस मामले में सीआईए सेक्टर 17 के प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र चौहान की टीम ने वारदात को अंजाम देने में वाले चार आरोपियों को प्रेमपुरी झाड़सा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सुमित उर्फ रोबिन (उम्र 23 वर्ष), साहिल पटेल उर्फ जनार्दन (उम्र 19 वर्ष), विवेक उर्फ कैंडी (उम्र 21 वर्ष) व समीर उर्फ खांन (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है। चारों ही आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन




पंप कर्मी ने ही बनाई थी लूट की योजना


आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साहिल पटेल सीएनजी पम्प पर गैस फिलर का काम करता था। उसे पंप का कैश कंपनी कार्यालय में जमा होने के बारे में जानकारी थी। जिस पर साहिल पटेल ने सुमित, विवेक व समीर के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। वारदात को अंजाम देने ले लिए साहिल पटेल ने अपने एक अन्य साथी से तीन हजार रुपये में चोरी की बाइक खरीदी। जिस पर साहिल के तीनों साथियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।



समीर पर छह केस दर्ज
आरोपी समीर उर्फ खान पर लूट की योजना बनाने, चोरी व अवैध हथियार रखने इत्यादि अपराधों कुल छह केस व आरोपी सुमित पर चोरी और लूट की योजना बनाने के दो केस यूपी में दर्ज हैं। आरोपी सुमित उर्फ रोबिन गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जबकि समीर उर्फ खान गाजियाबाद में केक बनाने का काम करता है। वहीं आरोपी विवेक उर्फ कैंडी कोई काम नहीं करता सभी आरोपी दसवीं तक पढ़े हैं। साहिल पटेल पहले खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद में ही रहता था। सभी आरोपी भी खोड़ा कॉलोनी (गाजियाबाद) में ही रहते हैं, जिसके चलते सभी एक-दूसरे को जानते थे।
विज्ञापन





तिहरे हत्याकांड पर भी काम कर रही है पुलिस

करीब दो साल पहले दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तीन कर्मचारियों का की हत्या हुई थी। उस मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उस हत्या के बारे में भी पूछताछ कर रही है। मरने वाले तीनों यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले थे। इन आरोपियों के भी तार वहां से जुड़े हुए हैं। पुलिस टीम इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें