फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मारपीट करने वाले 4 आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में प्राइवेट कंपनी के मैनेजर के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के छैतु पट्टी गांव निवासी करण, जिला सुल्तानपुर के समरोना निवासी सचिन, बिहार के जिला सहरसा के सुगमा गांव निवासी विशाल कुमार और जिला सहरसा के बिशनपुर निवासी राजगुरू के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पीड़ित पालम विहार स्थित अंसल प्लाजा में रिलायंस ट्रेंड्स स्टोर में डिपार्टमेंट मैनेजर के पद पर है। मंगलवार रात आठ बजे जब वह कंपनी से बाहर निकले तो मॉल पार्किंग रैंप के पास कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोककर गाली गलौज की और मारपीट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें