फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति स्थापना शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। ग्राम सुल्तानपुर में सर्व समाज एवं सभी बिरादरी के सम्मानित मौजिज लोगों द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति स्थापना एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर गांव के सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सर्व समाज ने आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द का परिचय देते हुए इस ऐतिहासिक कार्य में सहभागिता निभाई। ग्रामवासियों ने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान, वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं व उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य करेगी। इस कार्यक्रम में गांव की सभी बिरादरी एवं मौजिज व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें