फर्रुखनगर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रुखनगर में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित किया गया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व बैंक मैनेजर एवं समाजसेवी कुद्दूराम सैनी ने बच्चों को मोमेंटो और लंच बॉक्स देकर हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल, कला, पढ़ाई और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी ही आगे चलकर समाज का नाम रोशन करते हैं। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य, शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति रही। छात्रों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। संवाद