गुरुग्राम। सितंबर-अक्तूबर 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में दिव्यांग परीक्षार्थियों को लिखने में मदद के लिए लेखक की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने फॉर्म जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों को दिव्यांगता के कारण खुद लिखने में परेशानी होती है, वे लेखक की सुविधा ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी चिकित्सा प्रमाण-पत्र देना होगा। प्रमाण-पत्र में दिव्यांगता का प्रतिशत भी दर्ज होना जरूरी है। यह सुविधा सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी और मुक्त विद्यालय की परीक्षाओं में शामिल होने वाले पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए होगी। संवाद