गुरुग्राम। वन विभाग ने वन क्षेत्र में किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया। जिला वन मंडल अधिकारी राज कुमार ने बताया कि अरावली के साथ रायसीना के वन क्षेत्र में सोमवार को सेक्टर 59 रायसीना क्षेत्र में 26 एकड़ के इलाके और दूसरे दो एकड़ के क्षेत्र में अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। अरावली के नोटिफाइड वन क्षेत्र में निर्माण का कार्य हो रहा था, इसे तोड़ा गया। आगे भी वन क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया जाएगा। संवाद