फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पांच सितारा होटल से विदेशी महिला की हीरे की 70 लाख की अंगूठी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एक पांच सितारा होटल के बाथरूम से एक अमेरिकी मूल की महिला की हीरे की अंगूठी चोरी हो गई। करीब 70 लाख रुपये कीमत की अंगूठी उस समय चोरी हुई, जब महिला ने उसे उतारकर वॉशबेसिन पर रख दिया था। इसी बीच उसका फोन आया तो वह फोन सुनने के लिए बाहर आ गई। दोबारा अंदर गई तो अंगूठी गायब थी। महिला ने इसकी शिकायत होटल प्रबंधन और सिक्योरिटी को दी, लेकिन अंगूठी नहीं मिली। महिला की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की रहने वाले प्रेरणा गोजा मिसरी ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम में हैं। 26 फरवरी से वह होटल वेस्टिन में रुकी हुई हैं। 27 फरवरी की शाम को वह अपने कमरे से होटल में बने स्पा में गई थी। यहां मुझे अपने बाल कलर कराने थे। इस दौरान उसने हाथ में तीन अंगूठी पहनी हुईं थी जिसमें से एक डायमंड की करीब 65 से 70 लाख रुपये की थी जबकि दो अन्य अंगूठी थीं।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जिस रूम में उन्हें स्पा दिया जा रहा था उस रूम में बाथरूम नहीं था। ऐसे में वहां का स्टाफ दूसरे रूम में ले गया। यहां बाथरूम यूज करने के बाद उन्होंने हाथ धोने के लिए अपने हाथ से अंगूठियां उतारीं और वाशबेसिन की ट्रे पर रख दीं। इसी दौरान उनका फोन आ गया और वह बात करने के लिए यहां से बाहर आ गई। कुछ देर बाद जब वह वापस अंदर गई तो अंगूठियां गायब थीं। इस पर उन्होंने होटल प्रबंधन व सिक्योरिटी को इसकी जानकारी दी, लेकिन उनकी अंगूठियां बरामद नहीं हुईं। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


कर्मचारियों पर ही जताया शक
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि होटल के जीएम राहुल पुरी, स्पा करने वाली युवती डायना, संगा, सिक्योरिटी दीपक, राहुल, योगेश सहित फ्रंट ऑफिस का स्टाफ मौज, दीपेश सहित रिदिमा बत्तरा से पूछताछ कर उन्हें उनकी अंगूठियां वापस दिलाई जाएं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें