फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पहली बार 13 किन्नरों ने दी नीट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश ) परीक्षा का सफलता पूर्वक समापन हुआ। परीक्षा के लिए 24 सेंटर बनाए गए थे। गुरुग्राम समन्वयक रूपा चक्रवर्ती ने बताया कि इस बार की परीक्षा में पहली बार 13 किन्नरों ने भी परीक्षा दी। विभाग की तरफ से किन्नरों के साथ ही दिव्यांगों की व्यवस्था के लिए विशेष ध्यान दिया गया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि किन्नरों को विशेष ध्यान देते हुए उनकी जांच के लिए अलग से तैयारी की गई थी। नीट परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे। केंद्रों पर परीक्षा शांति से संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान भी परीक्षार्थियों पर विशेष नजर रखी गई थी। विभाग की तरफ से सभी केंद्रों पर परीक्षार्थी की सख्त जांच की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें