फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शीतला माता रोड समेत चार जगहों पर बनेंगे एफओबी, सड़क पार करने में होगी आसानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतला माता मंदिर रोड, मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर 14 और सोहना रोड पर बनेगा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शीतला माता मंदिर में दर्शन करने वालों लोगों को कुछ समय बाद सड़क पार करने में परेशानी नहीं होगी। लोग एफओबी से सड़क को आसानी से पार कर सकेंगे। जीएमडीए शीतला माता रोड पर माता मंदिर के पास, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (सोहना रोड) पर रहेजा मॉल, सेक्टर 14 मार्केट और मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन के पास एफओबी बनवाने जा रहा है। इस पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर के प्रमुख जगहों पर एफओबी बनवाने की योजना रखता है। इसके लिए चार जगहों पर एफओबी की डिजाइन तैयार की गई थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब इसे बनवाने के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। चोरों एफओबी शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में बनाए जा रहे हैं। इन जगहों पर अभी लोगों को सड़क पार करने में परेशानी होती है। जीएमडीए के मोबिलिटी के महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंघल ने बताया कि चारों एफओबी स्टील के होंगे और सभी में स्वचालित सीढ़ी का प्रावधान होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नरसिंहपुर में एफओबी बनवाने का काम चल रहा है। इससे लोगों को हाईवे पार करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

-

भीड़भाड़ वाली इन जगहों पर बनेंगे

शीतला माता मंदिर रोड पार करने के लिए एफओबी का इंतजाम नहीं है। जबकि, यहां पर सड़क पर वाहनों का काफी दबाव रहता है और श्रद्धालुओं को सड़क पार करने में परेशानी होती है। इससे हादसा होने के साथ सड़क पर जाम की समस्या रहती है। दूसरा मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पर भी लोगों की भीड़ रहती है। मेट्रो स्टेशन होने से यहां पर भी एफओबी बनवाया जाना है। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रहेजा मॉल के सामने एफओबी बनाने की योजना है। अतुल कटारिया चौक पर फ्लाईओवर बनने से ओल्ड दिल्ली रोड पर वाहनों की गति बढ़ गई है। ऐसे में सेक्टर 14 में एफओबी बनवाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

-

शहर में चार जगहों पर एफओबी बनाने की योजना की सीईओ से मंजूरी मिल गई है। इसके निर्माण के लिए टेंडर लगाया जा रहा है। इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। - कर्नल आरडी सिंघल, महाप्रबंध मोबिलिटी डिविजन जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें