फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रेप नियमों को धत्ता बताकर कबाड़ में लगा रहे आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-81 के खाली प्लॉटों में कबाड़ियों द्वारा आग लगाकर स्क्रैप खत्म किए जाने की शिकायत लोगाें ने की है। डीएलएफ अल्टिमा सोसाइटी के पास खाली प्लॉट में कबाड़ के कचरे को जलाकर खत्म किए जाने की तस्वीरे और वीडियो साझा करते हुए लोगों ने प्रशासन से ग्रेप नियमों की धज्जियां उड़ाए जाने की शिकायत की है। स्थानीय निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि आग लगा कर कबाड़ जलाने वालों को मना करने के बावजूद वे नहीं मान रहे हैं। यह आए दिन हो रहा है। शुक्रवार की शाम काफी मात्रा में कबाड़ इस जगह जलाया गया। वैसे ही शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। कबाड़ जलाए जाने से इस इलाके का एक्यूआई और बढ़ेगा। इसमें कई हानिकारक चीजें हैं, जिनका धुआं स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें