फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फ्लोरेंस अकादमी 7 विकेट से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फ्लोरेंस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर मंगलवार को फ्लोरेंस क्रिकेट अकादमी और सेंचुरी ड्रीमर क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें फ्लोरेंस क्रिकेट अकादमी ने सेंचुरी अकादमी की टीम को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी ड्रीमर क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 229 रन बनाए। टीम की ओर से देवादित्य ने 55 रन की अहम पारी खेली। फ्लोरेंस क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में कबीर गुप्ता ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्लोरेंस क्रिकेट अकादमी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 31 ओवर में 3 विकेट खोकर 230 बनाए और मैच जीत लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें