फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट 75 फीसदी स्थानीय युवाओं को आरक्षण देने वाली पहली कंपनी : उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट 75 फीसदी स्थानीय युवाओं को आरक्षण देने वाली पहली कंपनी : उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन

गुरुग्राम। मानेसर में फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में फ्लिपकार्ट ऐसी प्रमुख कंपनी है जिसने अपने यहां 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर हरियाणा सरकार की निजी क्षेत्र की नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ अपनाया है। उन्होंने कहा कि पातली हाजीपुर में बनने वाला क्षेत्रीय वितरण केंद्र हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहला सिंगल फैसिलिटी केंद्र होगा जहां एक साथ दस हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र शुरू होने के साथ ही हरियाणा की धरती पर लॉजिस्टिक के क्षेत्र में मॉडर्न आधुनिक तकनीक का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें