गुरुग्राम। कादीपुर में रविवार को पटाखे लेने आए युवक से गाड़ी साइड में करने की बात कहकर चाबी लेकर उसका वाहन चोरी करने के मामले में अपराध शाखा बॉर्डर ने पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के रजोकरी गांव निवासी सचिन के रूप में हुई है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-10 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। रविवार को पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह कादीपुर में पटाखे लेने आया था। उसने गाड़ी गली में खड़ी की थी तभी वहां पर एक व्यक्ति आया और पीड़ित से गाड़ी की चाबी मांगी और कहा कि इसकी गाड़ी उसकी दुकान के आगे खड़ी है। जिसके बाद इसने अपनी गाड़ी हटाने के लिए गाड़ी की चाबी उस व्यक्ति को दे दी। कुछ समय बाद उसने देखा कि की गाड़ी वहां पर नहीं थी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ चोरी करने, शस्त्र अधिनियम के तहत गुरुग्राम, दिल्ली और सोनीपत नौ मामले दर्ज हैं। आरोपी से पुलिस चोरी की गई गाड़ी बरामद कर ली है। संवाद