फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना सूचना दिए फ्लोर तोड़ने पर फ्लैट सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-104 स्थित गोदरेज समिट सोसाइटी में हो रहा था काम, डीटीपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



गुुरुग्राम। सेक्टर-104 स्थित गोदरेज समिट सोसाइटी की एक टावर के तीसरे फ्लोर को निवासियों को कोई सूचना दिए बिना ही तोड़ने के मामले में जिला नगर योजनाकार विभाग ने फ्लैट को सील कर दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। संबंधित को नोटिस भी दिया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों सोसाइटी की एक टावर में तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट की छत को तोड़ने का काम किया जा रहा था। इससे निवासियों में रोष और भय था। इस टावर में 25 से ज्यादा परिवार रहते हैं। निवासियों को आशंका थी कि इस तरह फ्लोर तोड़ देने से पिछले वर्ष हुए चिंटेल्स पैराडाइसो जैसा हादसा हो सकता है। निवासियों ने पूरे मामले की मुख्यमंत्री के साथ-साथ जिला प्रशासन से भी शिकायत की थी। इसके बाद अब मंगलवार को डीटीपी विभाग ने फ्लैट को सील कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें