फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फ्लैट खरीदाराें ने आर्थिक अपराध शाखा में लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। ओसियन सेवन बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड (ओएसबी) में फ्लैट खरीदने वाले लोगों ने गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में न्याय की गुहार लगाई है। ईओडब्ल्यू ने सोमवार को फ्लैट खरीदारों के बयान दर्ज किए हैं ताकि मामले में आगामी कार्रवाई की जा सके। एक्सप्रेसवे टावर गुरुग्राम बॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-109 में एक्सप्रेसवे टॉवर्स के नाम से अफॉर्डेबल हाउसिंग प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2016 में लॉन्च की थी। बिल्डर स्वराज सिंह यादव ने नौ साल बीत जाने पर भी अभी तक काम पूरा नहीं किया और फ्लैट खरीदारों से लिए गए पैसे हड़प लिए। बिल्डर को पहले दो बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। तीसरे नोटिस पर हाजिर हुआ। गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सोमवार को करीब 20 फ्लैट खरीदार गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से निरीक्षक सतीश ने बताया कि फ्लैट खरीदारों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में छानबीन की जा रहा है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें