फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फोन छीनने के दोषी को पांच साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। थाना उद्योग विहार क्षेत्र में करीब एक साल पहले नाबालिग के साथ मिलकर फोन छीनने के अपराध में आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को पांच साल की सजा व 25 हजार का जुर्माना लगाया है। आंध प्रदेश निवासी बी लोकनायक ने पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि काम से कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान दो लोगों ने मोबाइल छीन लिया था। जांच में एक आरोपी नाबालिग पाया गया। दोषी सुभाष ने अपने बयान में कहा है कि उसके परिवार में बूढ़े माता-पिता, तीन भाई और एक बहन है। दोषी के अनुसार वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाला एकमात्र व्यक्ति है और परिवार की देखभाल करने वाला कोई और नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें