मानेसर। कांकरौला गांव में सांप के काटने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान करिश्मा के रूप में हुई है। सांप के काटने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बच्ची की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी डर का माहौल है। परिजनों के अनुसार, शाम के समय सांप झुग्गी में घुस आया था। इसी दौरान उसने बच्ची को काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और परिवार की मदद की। संवाद