फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत का कौन जिम्मेदार?: गुरुग्राम की बीपीटीपी सोसायटी में हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से गई जान

Thu, 25 Jul 2024 10:03 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के बीपीटीपी पार्क में एक पांच साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त बच्चे के पास लाइफ गार्ड नहीं था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर 37 डी स्थित बीपीटीपी पार्क सेरेन सोसाइटी के क्लब के स्विमिंग पूल में एक पांच वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। निवासियों के अनुसार, उसे वक्त पुल में कोई लाइफगार्ड नहीं था। सामान्य गार्ड ने कहा कि वे न तो तैरना जानते है। न उन्हें सीपीआर देना आता है। चार फुट के पुल में बच्चा अकेला चला गया और किसी ने देखा नहीं।

विज्ञापन


थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम में एक सूचना एक बच्चे मिवांश सिंगला को मृत अवस्था में अस्पताल लेकर आने के संबंध में मिली। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में ले जाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जहां पर बच्चे के दादा ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें