गुरुग्राम। डाक विभाग की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना में लोगों की रूचि लगातार बढ़ रही है। जिले में एक अप्रैल से दिसंबर 2025 तक कुल पांच हजार लोगों ने एनएससी में निवेश के लिए आवेदन किया है। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पोस्ट ऑफिस की एक प्रमुख बचत योजना है। इसमें एक हजार रुपये के गुणक में निवेश किया जा सकता है। इसकी लॉक-इन अवधि 5 वर्ष होती है। योजना में 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर आयकर की धारा 80सी के तहत छूट मिलती है। वर्तमान में इस पर 7.7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलता है, जो चक्रवृद्धि रूप में बढ़ता है। योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। संवाद