फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: गुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल से पांच मजदूर गिरे, चार श्रमिकों की मौत, एक घायल

Tue, 02 Aug 2022 10:00 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, गुरुग्राम

सार

पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल पर टॉवर क्रेन को ठीक कर रहे थे। अचानक एक शटरिंग का लोहे का एक एंगल टूट गया और सभी मजदूर गिर गए। चार लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पांचवें मजदूर का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन इमारत से गिरकर चार मजदूरों की मौत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में मंगलवार को एक निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल से गिरकर चार श्रमिकों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना सेक्टर 77 में एमार पाम हाइट्स आवासीय सोसायटी स्थित निर्माणाधीन इमारत में शाम लगभग 5.10 बजे की है। पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल पर टॉवर क्रेन को ठीक कर रहे थे। अचानक एक शटरिंग का लोहे का एक एंगल टूट गया और सभी मजदूर गिर गए।

पुलिस ने बताया कि सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पांचवें मजदूर का इलाज किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें