फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पांच अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखनगर। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्र में पांच अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। ये कॉलोनियां फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में झुंड सराय, पटली हाजीपुर में बनाई गई थीं। पुलिस की मौजूदगी में डीटीपी दस्ते ने कार्रवाई की। जिला योजनाकार विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गांव झुंड सराय विरान की राजस्व क्षेत्र में 8.5 एकड़ क्षेत्रफल में फैली 2 अनधिकृत कॉलोनियों को जेसीबी से तोड़ दिया गया। इसके बाद विभाग की टीम पाटली हाजीपुर पहुंची। जहां राजस्व क्षेत्र के 3 एकड़ क्षेत्रफल में फैली 3 अनधिकृत कॉलोनियों को जमींदोज किया गया। डीटीपी अमित मधोलिया ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें