फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम में पांच दिवसीय महोत्सव संपन्न, मां दुर्गा-हरीगिरेश्वर महादेव विराजमान

Wed, 22 Jul 2026 05:02 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

मुरादनगर में श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम में गुप्त नवरात्र की अष्टमी पर पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार को संपन्न हुआ। महोत्सव के समापन पर मां दुर्गा और हरीगिरेश्वर महादेव अपने परिवार सहित मंदिर में विराजमान हुए।
विज्ञापन
श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम में आयोजित पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के समापन पर मां दुर्गा और हरीगिरेश्वर महादेव अपने परिवार सहित मंदिर में विराजमान हुए। अंतिम दिन दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन


यह आयोजन श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत स्वामी हरिगिरी महाराज के निर्देश तथा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं तेरह मढ़ी के अध्यक्ष महंत स्वामी नारायण गिरी महाराज समेत अनेक संत-महात्मा शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत स्वामी नारायण गिरी महाराज ने कहा कि आने वाले समय में श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम मुरादनगर की पहचान का प्रमुख केंद्र बनेगा।

वहीं, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने अपनी शिष्या महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी को श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम का पीठाधीश्वर घोषित किया। उन्होंने बताया कि आगामी सात नवंबर (छोटी दीपावली) को मंदिर में मां महाकाली की प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर का लोकार्पण किया जाएगा। महोत्सव में देशभर से यति संन्यासियों ने भाग लिया। आयोजन में महाकाली वाहिनी और श्री परशुराम जन कल्याण सेवा समिति का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


समापन अवसर पर समाजसेवी बॉबी पंडित एवं श्री परशुराम जन कल्याण सेवा समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर निर्माण के लिए 21 लाख रुपये का सहयोग देने वाले विकास त्यागी समेत अन्य दानदाताओं का भी सम्मान किया गया।

संजीव त्यागी काकड़ा और सतीश त्यागी, चौधरी सत्यपाल सिंह, डॉ. सत्या त्यागी, बॉबी पंडित, अरुण शर्मा, मनोज शर्मा, शशिकांत शर्मा, प्रवेश कौशिक, लाल प्रधान,  राजेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, संदीप शर्मा, सचिन शर्मा, विनोद मिश्रा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस आयोजन मे यति सन्यासी एकत्रित हुए जिनमें यति रामानंद महाराज,यति सत्यदेवानंद महाराज,यति रणसिंहानंद गिरी महाराज,यति परमात्मानंद गिरी महाराज, यति महादेवानंद गिरी महाराज,यति अभयानंद महाराज आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें