गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में आईपीएल के मैच पर सट्टा लगाते हुए पुलिस ने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 32 हजार 710 रुपए भी बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि वजीराबाद की ढ़ाणी में मुबई इंडियन्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के मैच पर दांव लगा कर सट्टा (मैच बुक) लगाया जा रहा था। जिस पर सेक्टर-53 थाना के इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह ने टीम गठित कर मौके पर दबिश मारी। पुलिस को मौके पर तुषार उर्फ रोमी, विपिन कुमार गुप्ता, जितेन्द्र सोलंकी उर्फ भोलू, रविन्द्र ठाकरान व जितेन्द्र उर्फ ढीले मैच पर सट्टा का अवैध धंधा करते मिले। आरोपियों के कब्जे से 32 हजार 710 रुपए की नकदी भी बरामद हुई। पुलिस ने पांचों आरोपियों के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो