फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पहली ऑफलाइन काउंसलिंग 29 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) विश्वविद्यालय के एडवांस डिप्लोमा चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग प्रोग्राम के लिए पहली ऑफलाइन काउंसलिंग द्वारका कैंपस में 29 जून को होगी। काउंसलिंग के दिन जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। काउंसलिंग के लिए विश्वविद्यालय कुलसचिव के नाम से 60 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट आकार के फोटो, सीईटी का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड, ऑनलाइन भरा फॉर्म सहित दूसरे जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। आवंटित सीट को छह जुलाई तक निरस्त कराया जा सकता है। यह प्रोग्राम विश्वविद्यालय से संबद्ध नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक कोऑपरेशन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट में संचालित होता है। इसके लिए कुल सीटें 50 हैं। काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in से जानकारी ले सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें