फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बंद रहा फिरोजपुर झिरका का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने की गश्त
विज्ञापन


हाईवे-248 पर भी वाहनों की आवाजाही बंद रही


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। नूंह हिंसा के बाद तीसरे दिन भी फिरोजपुर झिरका का बाजार स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर बंद कराया गया। शहर के मुख्य बाजार में परचून, मेडिकल स्टोर सहित सब्जी की कुछ दुकानें खुली रहीं। जिन दुकानों से लोगों ने घरेलू सामान खरीदा। बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस की गश्त रही।
विज्ञापन


वहीं नेशनल हाईवे 248 पर भी वाहनों की आवाजाही बंद होने के चलते पूरे मार्ग पर सन्नाटा छाया रहा। इससे दूरदराज के इलाके में जाने वाले लोगों को किसी भी प्रकार के साधन नहीं मिलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने लोगों से सफर नहीं करने के साथ-साथ घरों में रहने की अपील की। जिले में धार्मिक यात्रा के दौरान हिंसा के बाद से फिरोजपुर झिरका में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें