पटौदी। महाभारत टीवी सीरियल में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान हेलीमंडी रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पांडव भाई-बहनों व बच्चों को कुंती पुत्र अर्जुन का प्रणाम। फिरोज खान ने परिषद के हेलीमंडी श्री बाबा हरदेवा रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने रामलीला आयोजकों सहित कलाकारों को सुन्दर प्रस्तुति पर उन्हें बधाई दी। रामलीला में पहुंचने से पूर्व आश्रम हरि मंदिर संस्कृत महाविद्यालय में पहुंचकर आश्रम संचालक महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज से आशीर्वाद लिया। बीती रात्रि श्री बाबा हरदेवा रामलीला के मंचन में जब श्रीराम-हनुमान संवाद का मंचन हुआ। संवाद