फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गाड़ी के सामने बाइक लगाकर कारोबारी को रोककर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
परिचित को छोड़ने जा रहा था पीड़ित, गाड़ी के पीछे छिपकर जान बचाई
विज्ञापन



शराब के नशे में चलाई गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी के पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस मिले


संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। गांव झांझरौला में परिचित को छोड़ने जा रहे कारोबारी की गाड़ी के सामने शराब के नशे में एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल लगाकर उन्हें जबरन रुकवा लिया। इसके बाद आरोपी युवक सिगरेट पीने लगा। कारोबारी ने विरोध किया तो युवक ने फायर कर दिया। पीड़ित ने गाड़ी के पीछे छिपकर जान बचाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान झांझरोला निवासी लोकेश के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस को एक पिस्टल और तीन कारतूस मिले हैं।

झज्जर निवासी रामबीर ने बताया कि उनका बादल अर्थ मूवर्स के नाम से कार्यालय है। वह जेसीबी, डंपर व पोकलैन को अर्थ फिलिंग के लिए उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने बताया कि गांव खेड़ा झांझरौला में दो एकड़ जमीन मिट्टी उठाने के लिए ली हुई है। बीते मंगलवार की रात को वह मशीन देखने के लिए गए थे। इस दौरान झांझरौला का रहने वाला हसमुख भी साथ था। काम खत्म होने के बाद वह गाड़ी से हसमुख को छोड़ने जा रहे थे। गांव से थोड़ी ही पहले उनकी गाड़ी के सामने झांझरौला निवासी लोकेश ने अपनी मोटरसाइकिल लगाकर रास्ता रोक दिया और सिगरेट पीने लगा। इस दौरान हसमुख मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबीर ने लोकेश को गाड़ी के सामने से हटने के लिए कहा तो लोकेश गुस्से में आ गया और उसे गाड़ी से नीचे उतारकर कहने लगा कि तू काफी रुपये कमा रहा है। इस पर लोकेश ने पिस्टल से फायर कर दिया। रामबीर ने गाड़ी के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस को इसकी सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक लोकेश ने उस पर कई बार गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल में गोली फंस जाने के कारण गोली नहीं चली। पुलिस को आता देख लोकेश खेत के रास्ते पैदल ही भागने लगा, जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी पीड़ित को पहले से ही जानता है। शराब के नशे में उसने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें