गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित बीएसएफ कैंप के पास बुधवार की दोपहर को एक कार के बोनट में अचानक आग लग गई। चालक ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया व नीचे उतर गया। देखते ही देखते कार के बोनट से आग की लपटें व धुआं बाहर निकलने लगा। इसी दौरान पास की दुकान से पानी की नाली लेकर कार के बोनट पर छिड़काव करना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार के बोनट में लगी आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, इस घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया। कार मालिक के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। कार में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।