फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नारियल के खोखे में लगाई आग, बिजली के फीडर भी जले

Fri, 04 Aug 2023 06:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कई इलाकों में रात भर बिजली रही गुल, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बादशाहपुर बीएसएफ कैंप के सामने आदर्श नगर गेट के पास एक नारियल पानी वाले के खोखे में बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि को कुछ असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे नारियल के खोखे व रेहड़ी के साथ पास में जमा कचरा तो जला ही साथ ही पड़ोस में स्थित बिजली फीडर भी जल गए। जिस कारण कई इलाकों में लोगों को रात भर बिना बिजली के ही रहना पड़ा।
बताया जाता है कि उपद्रवियों ने देर रात खोखे और रेहड़ी में आग लगाई मगर यह आग बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर में फैल गई। मारुति कुंज में रहने वाले आरके जायसवाल, वीके सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि ने बताया कि मारुति कुंज इलाके में बृहस्पतिवार रात 12 बजे गई बिजली शुक्रवार शाम 4 बजे बहाल हुई। केवल मारुति कुंज ही नहीं बल्कि घामडौज, नया गांव, भोंडसी और आस-पास की कॉलोनियों और गांवों की बिजली रात 12 बजे से शाम 4-5 बजे तक बिजली नहीं थी। मारुति कुंज में शाम 4 बजे दोबारा बिजली बहाल हुई। करीब 15 हजार परिवारों को इस कारण बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएचबीवीएन के एसई पीके चौहान ने बताया कि शाम तक प्रभावित इलाकों में बिजली आ गई है। हमारे पांच फीडर और केबल आग की चपेट में आ गए थे। मरम्मत कार्य के लिए सबस्टेशन से बिजली बंद की गई थी। शाम 4 बजे तक यह कार्य पूरा हो गया है। इलाके में बिजली आ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें