फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पिरामिड सोसाइटी के फ्लैट में आग, अग्निसुरक्षा उपकरण थे खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पूजाघर में जल रहे दीपक की वजह से हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। होली के अवसर पर सेक्टर-70ए स्थित पिरामिड सोसाइटी के एक फ्लैट में पूजा के दीपक से आग लग गई। इस हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन फ्लैट मालिक का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सोसाइटी के लोगों ने अपने प्रयासों से आग पर काबू पाया। इस दौरान सोसाइटी में लगे फायर उपकरण कबाड़ा साबित हुए जिसको लेकर सोसाइटी के लोगों में रोष था।
पिरामिड सोसाइटी की टावर नंबर-5 में 12 वें फ्लोर पर फ्लैट संख्या 1203 में बुधवार की शाम को करीब 5.30 बजे यह हादसा हुआ। बताया गया कि पूजाघर में रखे दीपक से आग लगी थी। हादसे के दौरान परिवार के सदस्य घर में नहीं थे। फ्लैट में से धुआं निकलते देख मौके पर अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए। फ्लोर पर लगे फायर उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन उपकरण शो पीस साबित हुए। वह काम नहीं कर रहे थे। इसके बाद लोगों ने स्वयं के ही प्रयासों से किसी तरह आग पर काबू पाया। अग्निशमन उपकरणों के खराब होने के चलते वहां के निवासियों में रोष देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सोसाइटी के संपदा अधिकारी शेर सिंह का कहना है कि फ्लैट में रहने वालों ने लकड़ी की अलमारी में तेल का दीपक जलाया था और वह घर से बाहर चले गए थे। एफएचसी शाफ्ट से पानी के पाइप का उपयोग करके हमारे सुरक्षा कर्मियों ने आग बुझाई। अग्निकांड केवल एक फ्लैट में हुआ है किसी अन्य फ्लैट को कोई नुकसान नहीं हुआ है। टीम ने 10 मिनट के अंदर ही आग पर काबू पा लिया। इस घटना के बाद बहुमंजिला सोसाइटियों में अग्नि सुरक्षा उपायों को लेकर एक बार फिर से सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें