फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खुले में डाले गए कचरे में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। सेक्टर-50 स्थित निर्वाणा कंट्री के साउथ क्लोज के सामने जीसीईआर पर दोपहर के समय खुले में डाले गए कचरे में अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख टीसीएस सोसाइटी के निवासियों ने फायर टेंडर को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम की टीम ने आग पर काबू पाया। सोसाइटी के लोगों के अनुसार, जीसीईआर के इस हिस्से में लंबे समय से खुले में कचरा डंप किए जाने और कचरा जलने की समस्या बनी हुई है। उनका कहना है कि इस संबंध में स्थानीय लोगों की ओर से कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन और संबंधित विभागों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से दोबारा कचरे में आग लगने की घटना सामने आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें