फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पराली में लगी आग, फायर विभाग की टीम ने किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। पटौदी खंड के गांव मंदपुरा के खेतों में बीते मंगलवार की रात के समय पराली में आग लगने की घटना सामने आई व मौके पर पटौदी फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। जहां फायर कर्मियों ने बड़ी मुश्किल के साथ पराली में लगी आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खंड के गांव मंदपुरा के खेतों में पराली में आग लगने की सूचना मिलने के बाद पटौदी फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। जहां फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए तो मुश्किलों का सामना करना ही पड़ा, वहीं पराली में आग लगी जगह पर फायर बिग्रेड की गाड़ी को भी पहुंचने में कुछ दिक्कत आई। परन्तु फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। वहीं, लगभग डेढ़ एकड़ में पराली जलने का मामला सामने आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें